चक्रधर सासवड़े

Chakradhar Saswade

Responsibilities

गतिविधि अध्यक्ष, डिज़ाइन फाउंडेशन अध्ययन

Co-Head, DESIGN RESEARCH AND INNOVATION CENTRE FOR NATION BUILDING

अनुशासन प्रमुख, इन्फोर्मेशन डिज़ाइन

Discipline Faculty, Information Design

Mentor Publications

कोर फैकल्टी ग्रुप डिज़ाइन फाउंडेशन स्टडीज

FACULTY OF IT INTEGRATED DESIGN {ITID)


चक्रधर सासवड़े, दृश्य सांकेतिकता और डिज़ाइन मूल के सिद्धान्तों को राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान में पढ़ाते हैं। वे छात्र के डिप्लोमा में गाइड, एलेक्टिव्ज़ और कक्षा परियोजनाओं में एक संचार डिज़ाइन के संकाय के रूप में है। एम एस यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा में कला और फोटोग्राफी के क्षेत्र में चार साल डॉक्टरेट अनुसंधान के बाद, एक अनुदान आयोग-जेआरएफ विद्वान के रूप में चक्रधर, राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान डिज़ाइन फाउंडेशन के अध्ययन में संकाय विकास कार्यक्रम के तहत 1999 में शामिल हुए। इन्होंने राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान के विभिन्न कार्यक्रमों को संपन्न किया है, जिसमें फाउंडेशन प्रोग्राम के लिए ग्रॅजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम इन डिज़ाइन (जीडीपीडी) और सॉफ्टवेर ऐंड यूज़र इंटरफेस डेवेलपमेंट (पीजीडीपीडी) समाहित है। यह कई समितियों के सदस्य हैं और पाठ्यचर्या विकास गतिविधियों में योगदान दिया है। इन्होंने सक्रिय रूप से शैक्षणिक प्रक्रियाओं को व्यवस्थित बनाने और सिस्टम को और अधिक मजबूत बनाने में योगदान दिया है।

डिज़ाइन के कई कोर पाठ्यक्रम के साथ-साथ, वे 2000-01 के बाद से हर साल राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान के फाउंडेशन प्रोग्राम के छात्रों के साथ ‘पर्यावरणीय धारणा’ पाठ्यक्रम के लिए गांवों में ग्रामीण लोगों के साथ सहयोग और मेल बना के रखा है।

चक्रधर ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, डीआईसीजीसी, मुंबई और राष्ट्रीय अकादमी के दूरसंचार वित्त और प्रबंधन हैदराबाद के अलावा अन्य लोगों के लिए आइडेंटिटी डिज़ाइन बनाया है। यह राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, नई दिल्ली द्वारा कक्षा बारहवीं के प्रकाशित पुस्तक 'टुवर्ड्स न्यू एज ग्राफिक डिज़ाइन'' पाठ्यपुस्तक विकास समिति के एक सदस्य हैं और इसके दो अध्याए भी लिखे हैं। इनका योगदान एनआईडी द्वारा प्रकाशित पत्रिकाओं में भी रहा है. "द ट्रेलिस" के लिए कम्पोजिंग विथ द विजुअल डिवाइसेस और स्वस्ती सिंह घई के साथ मिल कर "डी/ज़ाइंड" के लिए एन्वाइरन्मेंटल पर्सेप्शन: कोर पर्सेप्शन टू फोर शामिल है। इन्हें 2010 में मॉयरेटवा विश्वविद्यालय, कोलंबो के लिए जूरी सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया और एनआईडी में 2005 को आयोजित डीईटीएम - अंतर्राष्ट्रीय डिज़ाइन शिक्षा सम्मेलन में एक सत्र की सह-अध्यक्षता दी गई।

चक्रधर एक दृश्य कलाकार है और उनके कार्यों को विभिन्न राष्ट्रीय प्रदर्शनियों में प्रदर्शित किया गया है। वे वर्तमान में एनआईडी में शिक्षण पाठ्यक्रम में मददगार और संबंधित प्रकाशन पर कार्य कर रहे हैं।