कौशिक चक्रवर्ती

Kaushik Chakraborty

Responsibilities

Discipline Faculty, Animation Film Design

Faculty, Design Foundation Studies

FACULTY OF COMMUNICATION DESIGN (CD)


कौशिक चक्रवर्ती ने एनआईडी में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में दाखिला लिया और कम्युनिकेशन डिजाइन में फैकल्टी के रूप में 2010 में संस्थान में ज्वाइन किया था। उन्होंने इंडस्ट्री में पांच साल काम किया है। कौशिक के पास इंडो-इटालियन इंस्टीट्यूट फॉर डेवलपमेंट कम्युनिकेशन, कोलकाता से एनिमेशन निर्माण और निर्देशन में और कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय के एमटीडीआरसी से मल्टीमीडिया डेवलपमेंट टेक्नोलॉजी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हैं। उन्होंने संस्थान में फैकल्टी के रूप में ज्वाइन करने से पहले तीन साल तक एनआईडी में पढ़ाया था। वे फाउंडेशन प्रोग्राम में फ्रीहैंड ड्रॉइंग और एनवायर्नमेंटल परसेप्शन में इनपुट देने वाले फैकल्टी ग्रुप का हिस्सा है।

एनिमेशन डिजाइन में, कौशिक ड्राइंग और लोकोमोशन की मूल बातें सिखाते हैं। उन्होंने 2011 में संस्थान में आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशालाओं के हिस्से के रूप में एनिमेशन की मूल बातों पर कार्यशाला भी आयोजित की। कौशिक ने रिद्धि मैनेजमैंट सर्विसेज, नेटगुरु में विज़ुअलाइज़र और एनिमेटर के रूप में काम किया है और ग्राम पंचायत के लिए भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस), सीरीज एनिमेशन, वेब एनिमेशन और मोबाइल फोन के लिए,एनिमेशन कंटेंट जैसी परियोजनाओं पर काम किया है। कौशिक के शौक में पढ़ना, फोटोग्राफी करना और विदेशी भाषा सीखना शामिल है।