ममता एन. राव इस समय राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) बेंगलुरु परिसर की डीन हैं। वे आईटी इंटीग्रेटेड डिज़ाइन स्ट्रीम में प्रिंसिपल फैकल्टी हैं और इंटरेक्शन डिज़ाइन में मास्टर प्रोग्राम की प्रमुख हैं।
उन्होंने सिडनी विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया से डिजाइन साइंस (डिजाइन कंप्यूटिंग) में; स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली से शहरी डिजाइन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और बीवीबी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलोजी, हुबली से आर्किटेक्चर (बी.आर्क) में स्नातक की डिग्री हासिल की है।
वर्तमान में वे NID की गवर्निंग काउंसिल और सीनेट की सदस्य हैं। वे अनुसंधान और विकास के लिए सह-अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं और इससे पहले एनआईडी में विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक समितियों की सदस्य रही हैं।
उनके शिक्षण और रुचि के क्षेत्रों में शामिल हैं: रचनात्मक सोच, खुदरा वातावरण में स्थानिक धारणा, उपयोगकर्ता अनुभव और इंटरफ़ेस डिज़ाइन, स्पेस प्लानिंग। उन्होंने भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, द्वारा वित्त पोषित परियोजना में प्रधान अन्वेषक के रूप में काम किया है, जो हम्पी में शाही अहाते के भीतर बाजार की गलियों और दो स्मारकों के डिजिटल पुनर्निर्माण का कार्य किया है।
वे ऑटोमोटिव कंपनी के लिए यूजर इंटरफेस डिजाइन, नए डिजाइन स्कूल के लिए पाठ्यक्रम विकास, स्पेस प्लानिंग और आंतरिक परियोजनाओं के क्षेत्रों में एनआईडी में विभिन्न परामर्श परियोजनाओं में शामिल रही हैं।
डिजाइन ब्रीफ, आईटी इंटीग्रेटेड डिजाइन, क्रिएटिव थिंकिंग और डिजिटल हेरिटेज के क्षेत्रों में पत्रिकाओं और पुस्तकों सहित उनके नाम पर कई प्रकाशन हैं।
Selected Publications
1. ममता एन. राव ने बाबतोश सी, चौधरी एस. और चौधरी एस. द्वारा संपादित पुस्तक "हैरिटेज प्रिजरवेशन: ए कम्प्यूटेशनल एप्रोच" में " एनालाइसिस ऑफ म्यूरल्स,स्टुक्कू वर्क, रिलीफ वर्क एंड टैक्स्चुअल नरेटिव्ज फॉर अंडरस्टेंडिंग द क्लोदिंग्स स्टाइल्स ऑफ द विजयनगर पीरियड" शीर्षक वाला एक पुस्तक अध्याय लिखा था। स्प्रिंगर द्वारा 2018 में प्रकाशित।
2. ममता एन. राव ने मल्लिक ए, चौधरी एस, चंद्रू वी. और श्रीनिवासन एस. द्वारा संपादित पुस्तक "डिजिटल हम्पी: प्रिजर्विंग इंडियन कल्चरल हेरिटेज" में "आर्किटेक्चरल एंड सोशल लाइफ रिकंस्ट्रक्शन ऑफ बाजार स्ट्रीट्स ऑफ हम्पी: विजयनगर पीरियड" नामक एक पुस्तक अध्याय लिखा था। स्प्रिंगर नेचर सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 2018 में प्रकाशित।
3. ममता एन. राव, प्रसाद एस. ओंकार, दीपक जॉन मैथ्यू, "इवोल्यूशन ऑफ़ डिज़ाइन ब्रीफ़्स: एक्सप्रेशंस फ़्रॉम प्रोफेशनल डिज़ाइन प्रैक्टिस", ए. चक्रवर्ती और डी. चक्रवर्ती (संपादक), रिसर्च इन डिज़ाइन फ़ॉर कम्युनिटीज़, वॉल्यूम 2, स्मार्ट इनोवेशन, सिस्टम्स एंड टैक्नोलोजीज 66, डिजाइन में अनुसंधान पर छठे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की लेख पुस्तिका (ICoRD) 2017, स्प्रिंगर नेचर सिंगापुर Pte, 2017।
4. ममता एन. राव ने उत्पाद डिजाइन और विकास में रुझानों पर अनुसंधान: तकनीकी और संगठनात्मक दृष्टिकोण नामक पुस्तिका में "क्रिएटिव एंड विज़ुअलाइज़ेशन टूल्स इन कॉन्टेक्स्ट ऑफ डिजाइन" शीर्षक वाला एक पुस्तक अध्याय लिखा है, अर्लिंडो सिल्वा और रिकार्डो सिमोस (संपादक), आईजीआई ग्लोबल पब्लिशर्स जुलाई 2010.
5. एलेक्स फंग, एलिस लो, ममता एन. राव, "क्रिएटिव टूल्स" (चीनी संस्करण), होराइजन मीडिया कंपनी लिमिटेड, 2010.
6. एलेक्स फंग, एलिस लो, ममता एन. राव, "क्रिएटिव टूल्स", स्कूल ऑफ डिज़ाइन, हांगकांग पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी, हांगकांग, नवंबर 2005 द्वारा प्रकाशित पुस्तक। 2006 और 2007 में पुनर्मुद्रित।
