पी. रामा कृष्णा राव

P. Rama Krishna Rao

Responsibilities

Discipline Faculty, Furniture & Interior Design

FACULTY OF INDUSTRIAL DESIGN (ID)


पी. रामा कृष्णा राव ने वर्ष 2002 में एनआईडी में एक संकाय के रूप में शामिल हुए। वे डिज़ाइन अवलोकन, डिज़ाइन का इतिहास, सामाग्री और विधियाँ, ज्यामिति और संरचना और डिज़ाइन परियोजनाएं की कक्षाएं लेते हैं। वे उन्नत प्रविष्टि व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम में (इंडस्ट्रियल डिज़ाइन) एनआईडी से स्नातक उपाधि प्राप्त की है। इनके रुझान क्षेत्रों में सिस्टम्स थिंकिंग, स्वदेशी डिज़ाइन, जीवन-शैली अनुसंधान, प्रॉडक्ट सेमंटिक्स, शिल्प और लोक कला शामिल हैं।

रामा कृष्णा, संस्थागत परियोजनाओं के लिए जैसे शिल्प के लिए डिज़ाइन और कोंडापल्ली खिलौने के साथ आजीविका (डीआरडीए, कृष्णा ज़िला, आन्ध्र प्रदेश द्वारा प्रायोजित), तकनीकी शब्दावली संबद्ध हस्तशिल्प पर पुस्तिका (हस्तशिल्प विकास निगम परिषद और विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), द्वारा प्रायोजित) और एक पोस्ट सुनामी पुनर्वास परियोजना के लिए निकोबार द्वीप समूह के व्यवहार्यता अध्ययन यात्रा के लिए (जमसेदजी टाटा आपदा प्रबंधन केन्द्र टिस, मुंबई) द्वारा प्रायोजित) विकास में योगदान दिया है। एनआईडी से जुड़ने से पहले, रामा कृष्णा राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, बेंगलूर में (ऐक्सेसरी डिज़ाइन) के संकाय, प्रशिक्षु संकाय (शिल्प और डिज़ाइन) भारतीय शिल्प और डिज़ाइन संस्थान, जयपुर और अंडमान’स टिंबर इंडस्ट्रीस लिमिटेड, पोर्ट ब्लेयर में प्रभारी अधिकारी (उत्पादन) के पदों के रूप में थें। इन्हें "द एवेरीथिंग कॉरियगेटेड ऑफर्स" प्रतियोगिता में आंतरिक तत्व श्रेणी में प्रथम पुरस्कार (टीम सदस्य के रूप में) सम्मानित किया गया जिसे "कोर एम्ब्लेगा लिमिटेड, अहमदाबाद" द्वारा आयोजित किया गया था।