राकेश कुमार

Rakesh Kumar

Responsibilities

Discipline Faculty, Ceramic & Glass Design

FACULTY OF INDUSTRIAL DESIGN (ID)


राकेश कुमार औद्योगिक डिजाइनर हैं; एनआईडी में वेमैटीरियल्स एंड मैथड्स, ऐलीमेंट्स ऑफ फॉर्मस् और कॉम्बीनेशन्स ऑफ मैटीरियल्स जैसे पाठ्यक्रम पढ़ाते हैं।

उन्होंने जम्मू विश्वविद्यालय से मूर्तिकला में स्वर्ण पदक के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने 2009 से 2012 तक एनआईडी में सिरेमिक और ग्लास डिजाइन का अध्ययन किया जहां उन्होंने इस क्षेत्र में डिजाइन और अन्य संभावनाओं के विभिन्न पहलुओं का पता लगाया।

एनआईडी से स्नातकोत्तर पूरा करने के बाद उन्होंने दिलीप इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ज्वाइन की। यह जयपुर स्थित कंपनी थी जिसके पास अपने डिजाइन विभाग के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सामग्रियों के लिए उत्पादन और प्रोटोटाइप यूनिट्स भी हैं। होम डेकोर सेक्शन में काम करते हुए उन्हें अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए कई परियोजनाओं को करने का अवसर मिला। उन्होंने वहां पांच साल तक काम किया, उनके डिजाइन इनपुट ने कंपनी को वैश्विक बाजार के लिए नई डिजाइन भाषा को संश्लेषित करने में मदद की।

उनकी रुचि के क्षेत्रों में फोटोग्राफी, बागवानी और अध्यात्म शामिल हैं।