रितेश कुमार

Ritesh Kumar

Responsibilities

Faculty, Design Foundation Studies

कोर फैकल्टी ग्रुप डिज़ाइन फाउंडेशन स्टडीज


डॉ. रितेश कुमार एनआईडी, अहमदाबाद में एसोसिएट सीनियर फैकल्टी हैं और डिजाइन शिक्षण में एक दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे डिजाइन ड्रॉइंग, फंडामेंटल्स ऑफ विजुअल डिजाइन, एनालिटिकल ड्रॉइंग, एलिमेंट्स ऑफ कंपोजिशन, डिजाइन प्रोसेस और रिसर्च मेथड्स जैसे कोर्स पढ़ाते हैं।

उन्होंने कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स, पटना विश्वविद्यालय से एप्लाइड आर्ट्स में बीएफए और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एप्लाइड आर्ट्स में एमएफए पूरा करने के बाद एनआईडी में एनिमेशन फिल्म डिजाइन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। 2019 में उन्होंने बनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान से पीएच.डी. की डिग्री प्राप्त की।

उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत बनस्थली विश्वविद्यालय के डिजाइन संकाय में सहायक प्रोफेसर के रूप में की। 2019 तक एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में वहां सेवा की। वनस्थली विद्यापीठ में स्नातक और परास्नातक स्तर पर विभिन्न डिजाइन संबंधी पाठ्यक्रमों को पढ़ाने के अलावा उन्होंने वहां संचार डिजाइन विभाग का नेतृत्व किया। उन्होंने यूनिसेफ राजस्थान, बिहार और झारखंड के लिए एक इलस्ट्रेटर के रूप में व्यवहार परिवर्तन पर आधारित कई परामर्श परियोजनाओं में योगदान दिया। उन्हें निफ्ट मुंबई, एमएस यूनिवर्सिटी बड़ौदा, राजस्थान यूनिवर्सिटी, पूर्णिमा यूनिवर्सिटी जयपुर और किलकारी बाल भवन पटना सहित विभिन्न संस्थानों में विजिटिंग फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया जाता है।

उनकी रुचि के क्षेत्रों में वाटर कलर, कॉमिक बुक्स और बर्ड वाचिंग शामिल हैं।