वे वाणिज्य में स्नातक (बी.कॉम.) हैं और उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय से कानून (एलएल.बी.) में डिग्री भी हासिल की है। बाद में उन्होंने सेंट-डेनिस विश्वविद्यालय, पेरिस-VIII, पेरिस से 'कोपरेशन आर्टिस्टिक इंटरनेशनेल' में DESS (डिप्लोम डी'एट्यूड्स सुपररीयर्स स्पेशलिस) प्राप्त किया है।
उनका मराठी, गुजराती और हिंदी के अलावा अंग्रेजी और फ्रेंच भाषा पर अधिकार है।
समीर मोरे ने अहमदाबाद में एलायंस फ़्रैन्काइज़ और कोर हेल्थकेयर लिमिटेड के साथ काम किया है। वे राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, अहमदाबाद में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं और कार्यक्रम अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। वे वर्तमान में संस्थान के जन सूचना अधिकारी भी हैं।
