वे निर्माण और परियोजना प्रबंधन में 22 से अधिक वर्षों के अनुभव वाले सिविल इंजीनियर हैं जिसमें भारत सरकार के सिविल इंजीनियरिंग पीएसयू के परियोजना विभाग में लगभग 10 वर्ष का अनुभव शामिल है और जिसमें वे भवन निर्माण में शामिल रहे और स्थापना से लेकर सौंपने तक कई निर्माण परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
वे एनआईडी में भवन और रखरखाव सेवा से संबंधित मामलों, भूदृश्यनिर्माण, तीनों परिसरों के नए निर्माण परियोजना कार्यों के लिए जिम्मेदार है, जिसमें सलाहकारों की नियुक्ति का काम, सिविल, इलेक्ट्रिकल, एचवीएसी कार्यों में लगे ठेकेदार, भूमि, भवन और रखरखाव के मामले से संबंधित विभिन्न स्थानीय सरकारी विभागों के साथ संपर्क करना शामिल है।
