श्री शरथ बी.ने सूचना प्रौद्योगिकी में एम.टेक. तथा इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री पूरी की है। उन्हें इस क्षेत्र में अकादमिक और सामान्य प्रशासन दोनों में व्यापक अनुभव है। एनआईडी अहमदाबाद में ज्वाइन करने से पहले वे टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में सहायक रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत थे।
वर्तमान में वे एनआईडी बेंगलुरु में उप रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत हैं, उनके कर्तव्यों में अकादमिक और सामान्य परिसर प्रशासन हैं, जिनमें छात्र मामले, प्रवेश, शुल्क और अनुशासन संबंधी मामले, छात्र रिकॉर्ड तैयार करना और उनका रखरखाव करना, बेंगलुरु परिसर से संबंधित सभी संविदाओं और दस्तावेजों की तैयारी और निष्पादन में रजिस्ट्रार और डीन की सहायता करना, क्रेडिट और मूल्यांकन सेल का प्रबंध करना और आउटरीच, अनुसंधान और विकास सहित एकीकृत डिजाइन सेवाएं शामिल हैं।
